उत्तर प्रदेश का अंतरराज्यीय ठग सुल्तान गोड्डा ठगी मामले में चिह्नित, जल्द लाया जाएगा रिमांड पर

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गोढ़ी चौक के समीप जेवरात दुकान में हुई ठगी का मामला, मैनपुरी जेल में बंद है ठग

विज्ञापन

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी मिशन चौक स्थित एक आभूषण दुकान में हुई लाखों रुपये की ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर ली है. ठगी की इस वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी यासिर उर्फ सुल्तान निकला है, जो एक कुख्यात अंतरराज्यीय ठग है. मामले में नगर थाना में कांड संख्या 57/25 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी थी. आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को अधिकारी बताया और आभूषण देखने के बहाने दुकान से कीमती जेवरात लेकर फरार हो गया था. घटना के बाद दुकानदार ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया था. जांच के क्रम में गोड्डा पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क स्थापित किया, जहां यासिर पहले से ही एक अन्य धोखाधड़ी मामले में जेल में बंद है. गोड्डा पुलिस ने उत्तर प्रदेश जाकर उसकी पहचान की पुष्टि की. सूत्रों के अनुसार, यासिर उर्फ सुल्तान कई राज्यों में इस तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि उसके गांव में कई अन्य लोग भी इस प्रकार की ठगी में संलिप्त हैं, जो विभिन्न राज्यों में वारदात कर वापस लौट जाते हैं. नगर थाना पुलिस आरोपी को रिमांड पर गोड्डा लाने की तैयारी में है. उसे स्थानीय जेल भेजकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola