नये उद्योग-धंधे से जुड़ने वाले कारोबारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर दे सरकार

Updated at : 26 Feb 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
नये उद्योग-धंधे से जुड़ने वाले कारोबारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर दे सरकार

‘2025-26 के बजट में राज्य सरकार व्यवसायियों पर दें ध्यान’ विषय पर कारोबारियों ने रखे विचार

विज्ञापन

महागामा बाजार में प्रभात खबर की ओर से स्थानीय मनोज पोद्दार के संस्थान में प्रभात संवाद का आयोजन किया गया. झारखंड में वार्षिक बजट को ध्यान में रखते हुए स्थानीय व्यवसायी एवं चैंबर के सदस्यों ने हिस्सा लिया. ‘2025-26 के बजट में राज्य सरकार व्यवसायियों पर दें ध्यान’ विषय पर अपनी बातों को रखते हुए सरकार को सुझाव दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चेंबर के उपसचिव मनोज पोद्दार ने किया. लोगों ने अपनी ओर से सरकार को बजट में व्यवसायियों पर ध्यान रखने एवं नये उद्योग-धंधे से जुड़ने वालों पर विशेष रूप से नजर रखकर उनकी समस्या के समाधान पर जोर दिया.‘2025-26 के बजट में राज्य सरकार व्यवसायियों पर दें ध्यान’ विषय पर कारोबारियों ने रखे विचार सभी व्यवसायियों ने सामूहिक रूप से राज्य की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. इस वजह से ऐसा बजट आये कि सरकार सभी वर्गों पर नजर रख सकें. संवाद का दौरान संचालन गुंजन कुमार ने किया. राज्य सरकार को बजट में छोटे व्यवसायियों पर ध्यान देना चाहिए. जीएसटी की प्रक्रिया में सरलता लाना चाहिये. छोटे व्यवसायियों को व्यवसाय करने के लिए आसानी से कर्ज मुहैया कराना चाहिये.‘झारखंड सरकार के बजट से व्यवसायी वर्ग को उम्मीद है. बजट में मध्यम वर्गीय व्यवसायियों पर ध्यान देना चाहिए. व्यवसायियों पर सरकार की ओर से लगाये गये टैक्स को और भी लचीला बनाना चाहिए.

-अरुण ठाकुर, स्वर्ण व्यवसायी सह स्वर्णकार संघ अध्यक्षB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola