अंडर 23 मुकाबले में रांची ने धनबाद को 77 रनों से किया पराजित

Updated at : 24 Feb 2025 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
अंडर 23 मुकाबले में रांची ने धनबाद को 77 रनों से किया पराजित

दोनों ही खिलाड़ियों ने सीके नायडू ट्रॉफी में झारखंड की ओर से किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में गांधी मैदान में खेले गये अंडर 23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची ने धनबाद को 77 रनों से पराजित कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने 50 ओवर के मैच में 47 ओवर 3 गेंद में सभी विकेट खोकर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया. उत्तम ने सर्वाधिक 85 रनों की पारी खेली. धनबाद के चंदन शर्मा ने 4 विकेट एवं राजवीर सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किया. जवाब में धनबाद की टीम सिर्फ 115 रनों पर ऑल आउट हो गयी. अनुराग सिंह सेंगर ने सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेली. रांची की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए शिवम कृष्णन ने चार विकेट और अमित ने तीन विकेट प्राप्त किया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रांची के उत्तम कुमार को जेएससीए के लाइजनिंग ऑफिसर योगेश सिंह के द्वारा ट्रॉफी एवं 5000 की नकद राशि दी गयी. जिला क्रिकेट संघ की और से रांची के कप्तान राजनदीप सिंह एवं धनबाद के कप्तान मोहम्मद कुनैन कुरैशी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. दोनों ही खिलाड़ियों ने बीसीसीआइ द्वारा आयोजित सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर 23 टूर्नामेंट) में झारखंड की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को क्वार्टरफाइनल तक पहुंचाया था. इस अवसर पर पर्यवेक्षक काजल दास, अंपायर इफ्तेखार शेख, उमेश पाठक, स्कोरर दीपक कुमार के अलावा क्रिकेट संघ के संयोजक संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, मोहम्मद किरमान अंसारी, अमित सिंह, राजीव भंडारी, मुकेश मंडल, अवधेश कुमार, विजय कुमार, प्रभु, अंजन, राहुल, कन्हैया, संजीव सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola