169 बोतल शराब के साथ बौंसी का कारोबारी धराया

Updated at : 24 May 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
169 बोतल शराब के साथ बौंसी  का कारोबारी धराया

प्रेस वार्ता में महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद बताया कि शराब को ललमटिया होते हुए बिहार के बौंसी ले जायी जा रही थी. उन्होंने कहा कि गाड़ी लौहांडिया बाजार के पास पुलिस की गाड़ी को देखते हुए बोलेरो चालक गाड़ी को खड़ा कर भागने के लिए कोशिश करने लगा.

विज्ञापन

कार्रवाई. लौहंडिया बाजार के पास ललमटिया पुलिस ने की छापेमारी तसवीर-24 प्रेस वार्ता कर जानकारी देते एसडीपीओ, साथ में इंस्पेक्टर व थानेदार. प्रतिनिधि, बोआरीजोर ललमटिया थाने की पुलिस ने बिहार के बौंसी थाना क्षेत्र के शराब तस्कर को दबोचा है. शराब तस्कर के पास से पुलिस 172 बोतल शराब को जब्त किया है. प्रेस वार्ता में महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद बताया कि शराब को ललमटिया होते हुए बिहार के बौंसी ले जायी जा रही थी. उन्होंने कहा कि गाड़ी लौहंडिया बाजार के पास पुलिस की गाड़ी को देखते हुए बोलेरो चालक गाड़ी को खड़ा कर भागने के लिए कोशिश करने लगा. पुलिस ने पीछा कर चालक प्रिंस कुमार पोद्दार (25) पिता निरंजन पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया. वह बांका जिले के गोरगामा का रहनेवाला है. बोलेरो में बियर की 120 व 20 बोतल विदेशी शराब थी. मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि चालक शराब लेकर बिहार की तरफ जा रहा था. पुलिस शराब माफिया पर अंकुश लगाने के लिए जांच कर रही है . छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र पासवान, थाना प्रभारी रोशन कुमार, एसआइ प्रभास दास, अश्वनी कुमार, सुरेंद्र कुमार यादव, सरोज सोरेन, रामप्रवेश यादव आदि शामिल थे. गोड्डा से बड़ी मात्रा में शराब की होती हेराफेरी बिहार में शराब बंदी के बाद बिहार के शराब तस्करों का तार गोड्डा से जुड़ा है. सूत्र बताते हैं कि भारी मात्रा में यहां नकली शराब का कारोबार भी होता है. कई बार नकली शराब जब्त भी की गयी है. पर ज्यादातर कार्रवाई चुनाव के समय ही की जाती है. अभी सभी कारोबारियों को खुली छूट दी गयी है. ये तो बड़ी मुश्किल से पुलिस को हाथ लगा है. पुलिस अपनी पीठ थपथपाने में लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola