अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चांदनी चौक के समीप बाइक सवार जख्मी, कैरासोल में साइकिल सवार युवक घायल

विज्ञापन

गोड्डा जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से धायल हो गये. इसमें दो का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि एक को महागामा रेफरल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मार्ग पर चांदनी चौक के समीप एक अज्ञात बाइक सवार किसी वाहन के चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया. घायलावस्था में ही युवक को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से पहुुंचाया गया. युवक का उपचार चिकित्सक डॉ नाजिर चौधरी द्वारा किया गया. बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. युवक के कान से भी खून बह रहा था. युवक के परिजनों को फोन कर सूचित किया गया है. किस वाहन से दुर्घटना हुई, इसका भी पता नहीं चल पाया है. वहीं दूसरी घटना में कैरासोल निवासी युवक साइकिल दुर्घटना में घायल हो गया. गोड्डा सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. घटना बुधवार की सुबह तकरीबन 8 बजे की बतायी जाती है. कैरासोल गांव में ही बाइक सवार युवक साइकिल चलाते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया. घायल युवक का नाम मुन्ना मडैया है, जो शिबू मड़ैया और सुनीता देवी का पुत्र है. मुन्ना के घायल होने की सूचना आसपास के ग्रामीणों और बच्चों के माध्यम से उसकी माता सुनीता देवी को मिली. परिजनों ने ही सदर अस्पताल पहुंचाया तब जाकर उपचार शुरू किया गया.

मेहरमा-ललमटिया मार्ग पर बाइक सवार व ऑटो में भिडंत

ललमटिया थाना अंतर्गत मेहरमा से ललमटिया मुख्य मार्ग के सबा पोखर गांव के पास आमने-सामने ऑटो एवं मोटरसाइकिल के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दिनेश कुमार (30 वर्ष) ग्राम खेरिया गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर रेफर सदर अस्पताल कर दिया गया. थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने बताया कि घायल के सिर एवं पैर में गंभीर चोट है. बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. पुलिस घायल के परिजन को सूचना देखा बुला लिया है. घटनास्थल से ऑटो फरार हो चुका था. पुलिस घटना की जांच कर रही है. मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखा गया है. मोटरसाइकिल सवार ललमटिया की तरफ से मेहरमा की ओर जा रहा था. बताया जाता है कि अचानक ऑटो चालक के मुड़ जाने से दुर्घटना हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola