चुनाव :: बूथों पर मतदानकर्मियाें के आवासन में न हो परेशानी, रखें नजर : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दर्जनों बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं की ली जानकारी

विज्ञापन

दर्जनों बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं की ली जानकारी ठाकुरगंगटी. लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बीडीओ विजय कुमार मंडल ने शनिवार को क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है. नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. धीरे-धीरे कुछ दिनों के बाद मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी का आवागमन शुरू हो जायेगा. बूथों पर मतदानकर्मियों के आवासन में परेशानी नहीं हो. आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहे. ताकि वोटरों को भीषण गर्मी में परेशानी न हो. बिजली, पानी व शौचालय के साथ अन्य बिंदु पर विशेष नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम मतदान कर्मी के ठहराव को लेकर हर गतिविधि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो. इसके साथ आवागमन को लेकर रूट मैप पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. ताकि आवागमन में किसी भी प्रकार के वाहनों को कोई परेशानी नहीं हो. उन्होंने बताया की पूरे मामले को लेकर संबंधित कर्मी को भी निर्देश दिया गया है. इस दौरान पंचायती राज पदाधिकारी दिलान कुमार हांसदा, आनंद रंजन झा के साथ अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola