एसआइआर प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
एसआइआर प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ ने की बैठक

बीडीओ ने राजनीतिक दलों को सहयोग देने का किया आग्रह

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह की बैठक संपन्न हुई. बैठक में बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्य एसआइआर प्रक्रिया के तहत शीघ्र शुरू हो रहा है. बीडीओ ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करने में सहयोग करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट से छूट न जाये. उन्होंने बताया कि बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर पुनरीरीक्षण का कार्य करेंगे. बीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि एसआइआर प्रक्रिया के लिए मतदाताओं को चार श्रेणियों में बांटा गया है. जिन मतदाताओं का नाम 2003 के मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है. वहीं, जिन मतदाताओं का नाम 2003 की सूची में नहीं है, उन्हें आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा. बैठक में जीपीएस कौशल किशोर भंडारी, सुबोध कुमार, सुभान अंसारी, विष्णु तिवारी, रोबिन तुरी, गणेश मड़ेैया, मृत्युंजय गुप्ता और जीतराम हेंब्रम सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे. बीडीओ ने अंत में सभी से अपील की कि मतदाता सूची में सही और पूर्ण जानकारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करें.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola