पंचायत स्तरीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बरतें पारदर्शिता : बीडीओ

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गोड्डा व ठाकुरगंगटी में बीडीओ ने की पंचायत स्तरीय योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन

गोड्डा सदर प्रखंड व ठाकुरगंगटी प्रखंड में पंचायत स्तरीय विकास योजनाओं के संचालन को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में गोड्डा बीडीओ दयानंद जायसवाल ने पंचायत स्तरीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरते जाने को कहा. पीएम आवास का सर्वे कर केवल उन्हीं लाभुकों को लाभ दिये जाने को कहा, जो शत-प्रतिशत व सुयोग्य लाभुक हैं. बीडीओ ने मनरेगा की योजनाओं की भी समीक्षा की. मनरेगा के योजना में शत प्रतिशत डिमांड दिये जाने को कहा. आवास निर्माण में भी मानव दिवस सृजन कर भुगतान किये जाने को कहा गया. इसके अलावा मनरेगा में बंद योजनाओं में एमआइएस एंट्री करने को कहा गया. बैठक में बीपीओ, बीएओ, सहित मनरेगा के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता उपस्थित थे.

मनरेगा योजना के तहत कार्य में लाने के निर्देश

वहीं ठाकुरगंगटी के प्रखंड सभागार कक्ष में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ विजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सहायक अभियंता वह कनीय अभियंता के साथ बैठक आयोजित की गयी. श्री मंडल ने इसके पूर्व पिछले बैठक की समीक्षा कर उपस्थित सभी से बारी-बारी से जानकारी ली. उन्होंने उपस्थित सभी को मनरेगा योजना से जुड़े कई आवश्यक निर्देश दिये. कहा कि योजना के तहत जो भी कार्य चल रहा है, उसमें तेजी लाने की जरूरत है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे कार्य किया जाना है. ताकि इस बात का सत्यापन हो सके कि कौन लाभुक इस योजना का हिस्सा बनकर आज तक चुपचाप बैठकर सरकार की राशि का बंदरबांट कर अपने निजी कार्य में उपयोग कर आवास निर्माण किया है. इसके साथ ही अधूरे पड़े आवास योजना का भी पूरे सर्वे तैयार कर लिया जाना है. उन्होंने सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को भी योजनाओं को बैगर देखे किसी प्रकार का रिपोर्ट तैयार करने पर कड़ी कार्यवाही की बात कही. इस दौरान बीपीओ बेंजामिन हांसदा, पंचायती राज पदाधिकारी दिलान कुमार हांसदा, सहायक अभियंता मरगूब अहमद, निरंजन कुमार, हेमंत टुडू, मोहम्मद सहवाज, सुभाष यादव, मनोज कुमार साह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola