जबरन जमीन अधिग्रहण को लेकर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह एवं पुलिस ने जाम स्थल पर पहुंच कर ग्रामीण को समझाया

विज्ञापन

ललमटिया थाना अंतर्गत मिर्जाचौकी से ललमटिया मुख्य मार्ग के पहाड़पुर गांव के पास ग्रामीणों ने एक घंटा सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि राजमहल परियोजना कोयला खनन के लिए जबरदस्ती अधिग्रहण करना चाहती है और पुलिस का भय दिखा कर ग्रामीणों को भयभीत कर रही है. ग्रामीण ने कहा कि पुलिस को ग्रामीणों का दुख दर्द सुनना चाहिए. परियोजना प्रबंधन कोल इंडिया के सभी नियमों को दरकिनार कर ग्रामीण से उलझ रही है. जबकि ग्रामीण प्रबंधन एवं प्रशासन से वार्ता के लिए तैयार है और प्रबंधन एवं प्रशासन को 4 मई को वार्ता के लिए आमंत्रित भी किया है. ग्रामीण ने कहा कि किसी भी हाल में प्रबंधन को जबरन जमीन अधिग्रहण करने नहीं दिया जाएगा. यह क्षेत्र पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है. क्षेत्र में ग्राम सभा सर्वोपरि होता है. ग्राम सभा की सहमति से जमीन अधिग्रहण किया जा सकता है. सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह एवं पुलिस जाम स्थल पर पहुंच कर ग्रामीण को समझाया और जाम को हटाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola