पथरगामा के लखनपहाड़ी में ससुराल आये युवक की मौत

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

राजमहल के मटिहाल का रहने वाला था आशीष, मायके में ही रहती थी पत्नी

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के लखनपहाड़ी गांव में ससुराल आये 32 वर्षीय युवक आशीष किशोर पिता अवध किशोर मिश्रा की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी है. युवक का शव ससुराल में ही पाया गया. युवक राजमहल के मटिहाल का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी मायके में रहती थी. इधर हाल में युवक ससुराल लखनपहाड़ी में रह रहा था. पुलिस को सूचना मिलने के बाद ससुराल से युवक का शव बरामद किया गया. युवक के शव पर हल्के चोट के निशान पाये गये हैं. गुरुवार की देर रात युवक का शव ससुराल से बरामद कर पथरगामा थाना लाया गया है. शव का पंचनामा कर पुलिस द्वारा शुक्रवार की सुबह शव को सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं दोपहर में शव का पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद घर राजमहल भेज दिया गया. बताया जाता है कि मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है.

परिजनों ने जतायी हत्या किये जाने की आशंका

युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. इस बाबत मृतक के पिता अवध किशोर मिश्रा ने थाने में हत्या की आशंका से संबंधित आवेदन दिया है. पिता को शक है कि उनके पुत्र की हत्या की गयी है. बताया कि शरीर पर चोट के निशान हैं. यह भी बताया गया कि जहरीला पदार्थ देकर उनके पुत्र को बेहोश किया गया और मारपीट की गयी है, जिससे शरीर पर चोट के निशान पाये गये हैं.

पथरगामा के थाना प्रभारी बोले

‘शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. खैर पुलिस केस दर्ज कर इस मामले में जांच पड़ताल करेगी.

मनोहर कुमार, थाना प्रभारी (पथरगामा)

मौ

त के बाद पिता के आंखों में थम नहीं रहे थे आंसू

पिता अवध किशोर मिश्रा ने बताया कि आशीष उनका बड़ा बेटा था. शादी 2016 में हुई थी. एक पोता भी है, जो लखनपहाड़ी में है. छोटा बेटा पुणे में रहता है. बड़े बेटे की मौत के बाद पिता का सहारा छीन गया है. पिता अवध किशोर मिश्रा बेटे के शव को देखकर फुट-फुट कर रो रहे थे. पिता की आंखों में आंसू थम नहीं रहा था. आसपास के लोगों द्वारा पिता को ढांढस बंधाया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola