लोगों ने ग्रहण किया महाप्रसाद, शरबत ने घाेली हिंदू-मुस्लिम भाइचारे की मिठास

Updated at : 07 Apr 2025 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने ग्रहण किया महाप्रसाद, शरबत ने घाेली हिंदू-मुस्लिम भाइचारे की मिठास

मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा किया गया शरबत का इंतजाम

विज्ञापन

चैती नवरात्र के विसर्जन के दिन समाजसेवियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. एक ओर विसर्जन में आए श्रद्धालुओं के लिए नहर चौक पर महाप्रसाद आदि तैयार किया गया, तो वहीं शहर के असनबनी चौक पर हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा शरबत आदि का इंतजाम किया गया था. शरबत में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिठास घोलकर लोगों के बीच परोसा गया. असनबनी चौक पर ठंडा शरबत परोसने में हज कमेटी के इकरारूल आलम, खुर्शीद चौधरी, अंजुमन के राजेश अंसारी, मुजीब आलम, लाल अंसारी, जियाउद्दीन, नईम सरदार, मो. सज्जाद, ताहिर अंसारी आदि शामिल थे. सभी के द्वारा जुलूस में आए लोगों को शरबत परोसा गया. इस दौरान सांसद डॉ. निशिकांत दूबे को भी समाज के लोगों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया. वहीं नहर चौक पर समाजसेवियों के द्वारा महाप्रसाद तैयार किया गया. इस साल भी 10 क्विंटल चावल, तीन क्विंटल दाल और विभिन्न सब्जियों से खिचड़ी के रूप में महाप्रसाद तैयार किया गया. आयोजकों ने बताया कि हर साल लगभग 10-12 ड्रमों में महाप्रसाद तैयार किया जाता है और विसर्जन में आए श्रद्धालुओं को परोसा जाता है. उन्होंने बताया कि उनकी हर साल की खपत इतनी ही होती है और कई बार अतिरिक्त भी बनाना पड़ जाता है. चार से पांच भट्टियों पर सुबह से महाप्रसाद तैयार किया गया. विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को पत्तल की प्लेटों में महाप्रसाद बांटा जाता है. इस कार्यक्रम में विनोद भगत, मुनमुन सिंह, पंकज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष गुड्डू मंडल, प्रमोद प्रसाद, आलोक मंडल, ललन भगत, संतोष कुमार, अमरनाथ साह, जयकांत भारती, राजेश महतो, बबलू मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola