छत से गिर कर वृद्ध मजदूर की मौत

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र में विशाहा गांव की घटना, घर में मातम

विज्ञापन

गोड्डा. पथरगामा के विशाहा गांव में छत से गिर कर मजदूर की मौत हो गयी है. मृतक का नाम नकुल यादव उम्र तकरीबन 60 वर्ष है. वह मजदूरी का काम करता था. गांव में ही किसी के यहां छत पर काम कर रहा था. इसी दौरान छत से नीचे गिर गया. इसके बाद मजदूर की मौत हो गयी. हालांकि मजदूर के परिजनों ने विशाहा से इलाज के लिए परिजनों को अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने देखते ही मजदूर को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. जानकारी के अनुसार नकुल को दो बेटा है. दोनों बाहर में रहकर काम करते हैं. वह पत्नी के साथ गांव में रहता था. घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था. पत्नी पति के शव से लिपटकर रो रही थी. गांव के लोग भी जानकारी होने पर पहुंच गये. विलाप करने लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola