कोडरमा व पलामू के दो बल्लेबाजों ने खेली शतकीय पारी, 71 रनों से हारा पलामू

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेला गया रोचक मुकाबला

विज्ञापन

स्थानीय गांधी मैदान में झारखंड क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में रोचक मुकाबला खेला गया. डीसीए कोषाध्यक्ष सनोज कुमार ने जानकारी में बताया कि कोडरमा ने 71 रनों से पलामू को पराजित कर दिया है. निर्धारित 50 ओवर के खेल में कोडरमा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 335 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलने उतरी पलामू की टीम ने 47.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 264 रन बनाये. इस प्रकार कोडरमा की टीम ने 71 रनों से शानदार मैच में जीत दर्ज किया. बताया कि इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए सूरज कुमार मंडल ने 122 गेंद पर दो छक्के तथा 20 चौक की मदद से 136 रन की बेहतरीन खेली. जबकि हार्दिक कुमार ने 84 गेंद पर 63 रन बनाया. वहीं, बल्लेबाज आशिसन कुमार ने 135 रन तथा करण ने 30 रन बनाये. वहीं, गेंदबाजों में रोनिश कुमार ने दो, रौनक राव ने दो, विशाल कुमार ने दो, प्रिंस कुमार ने दो, प्रियेश कुमार ने दो विकेट हासिल किये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सूरज कुमार मंडल और आशिसन कुमार को डीसीए संयोजक संजीव कुमार मुन्ना एवं ज्ञान रंजन की ओर से ढाई ढाई हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर हौसला अफजाई की गयी. इन दोनों खिलाड़ियों ने बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर सबों का जीत दिल जीत लिया है. उपस्थित लोगों द्वारा दोनों ही उभरते खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया गया. इस दौरान डीसीए उपाध्यक्ष अमित बोस, ऑब्जर्वर इब्ने हसन, निर्णायक ओपी राय व कांजीलाल तथा स्कोरर ज्ञान रंजन के अलावा आयोजन सदस्यों में संजीव कुमार मुन्ना, सनोज कुमार, इंतेखाब आलम, प्रसिद्ध उद्धघोषक किरमान अंसारी, मुकेश मंडल, अंजन कुमार, अवधेश कुमार अब्बू, राहुल कुमार, संजीव कुमार पकोड़ी, मुकेश मोदी, प्रभु, सनम, तौसीफ, सूरज, वीरेंद्र, विजय, ऋषि, सिंधु, चिकू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola