व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य, आज होगा समापन

Updated:
विज्ञापन
व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य, आज होगा समापन

पथरगामा में चैती छठ को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में चैती छठ महापर्व को लेकर छठ व्रतियों में गहरा उत्साह और श्रद्धा देखा जा रहा है. सोमवार को व्रतियों ने नेम-निष्ठा के साथ खरना पूजन संपन्न किया. मंगलवार की शाम छठ व्रतियों ने उपवास रखते हुए डूबते सूर्यदेव को पहला अर्घ्य अर्पित किया. प्रखंड के बहुचर्चित सुंदर नदी छठ घाट पर व्रतियों ने विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा की. इस दौरान व्रतियों ने फल, फूल और पकवान से सजे डाला का पूजन कर परंपरागत तरीके से अर्घ्य अर्पित किया. इसी क्रम में चिहारो पहाड़ स्थित बाबाजी पोखर छठ घाट पर भी व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. बुधवार की सुबह व्रती उदयीमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जिसके साथ ही चैती छठ महापर्व का विधिवत समापन हो जाएगा.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola