परासी गांव में सूखी जमीन से अचानक निकली पानी की धारा

Updated:
विज्ञापन
परासी गांव में सूखी जमीन से अचानक निकली पानी की धारा

गांव में कौतूहल और श्रद्धा का माहौल, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन

विज्ञापन

गोड्डा जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड अंतर्गत परासी गांव में बुधवार की सुबह एक खेत की सूखी जमीन से अचानक पानी की तेज धारा निकलने लगी. ग्रामीणों ने इसे दैवीय चमत्कार मानते हुए गंगा मैया का आगमन घोषित किया और मौके पर पूजा-अर्चना शुरू कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, परासी गांव के खेत में सामान्य काम चल रहा था, तभी जमीन के एक हिस्से से पानी का रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते यह तेज धारा में बदल गया. गर्मी के मौसम में जमीन से स्वतः पानी निकलते देख ग्रामीण दंग रह गये. आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं. ग्रामीण इसे गंगा मैया का आशीर्वाद मानकर फूल-अगरबत्ती से पूजा कर रहे हैं और भजन-कीर्तन में शामिल हैं.

वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रशासन की प्रतिक्रिया

हालांकि ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे हैं, विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे भूगर्भीय कारण हो सकते हैं. कभी-कभी जमीन के नीचे एक्विफर का दबाव बढ़ने या पुराने जल स्रोत के सक्रिय होने से पानी स्वतः ऊपर आ जाता है. प्रशासन को इस घटना की जानकारी दे दी गयी है और जल स्रोत की जांच की जा रही है. फिलहाल यह स्थान अस्थायी रूप से तीर्थ स्थल में तब्दील हो गया है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola