संकट मोचन मंदिर में दीपिका पांडेय सिंह ने की पूजा-अर्चना

Updated at : 13 Feb 2025 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर में दीपिका पांडेय सिंह ने की पूजा-अर्चना

समस्त नागरिकों के साथ राज्य व जिले के कल्याण की कामना की

विज्ञापन

राज्य सरकार की ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री व महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा ब्लॉक चौक स्थित संकट मोचन धाम बजरंगबली मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं हवन किया. पंडित राजकिशोर पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन एवं आरती संपन्न कराया गया. पूजा-अर्चना में श्रीमती पांडेय ने समस्त नागरिकों के साथ राज्य व जिले के कल्याण की कामना की. इस दौरान अवधेश यादव, मनोज कुमार व प्रिंस यजमान के रूप में शामिल हुए. बजरंगबली को फल, पंचमेवा, लड्डू एवं खीर का भोग लगाया गया. सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान अनिल यादव, मनोज साह, रवि यादव, विपिन बिहारी सिंह, प्रवीण मिश्रा, अजय झा आदि कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola