माकपा नेताओं ने बीडीओ कार्यालय के बाहर दिया धरना

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गोड्डा सदर में भू माफियाओं का मनोबल बढ़ने का लगाया आरोप

विज्ञापन

14 सूत्री मांगों को लेकर किसान सभा के बैनर तले माकपा नेताओं ने सदर प्रखंड कार्यालय के सामने परिसर में धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अगुआई माकपा नेता अशोक साह कर रहे थे, जिसमें सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करने, सरकार की मंईयां सम्मान योजना से वंचित परिवार को अविलंब लाभ देने, मनरेगा योजना के तहत पंचायतों में मनरेगा के तहत काम मुहैया कराये जाने के सवाल पर जमकर भड़ास निकाली. बताया कि जिले में भू माफिया गिरी हावी है. गरीबों की जमीन को पुलिस प्रशासन की मदद से लुटने का काम किया जा रहा है, जिसमें कुछ सफेदपोशों का भी हाथ है. कहा कि कई किसानों के पीएम किसान निधि का पैसा भी रोक दिया गया है, जिसकी जांच कर लागू करने को कहा. बताया कि पीएम किसान निधि का पैसा लेने में कर्मचारी से लेकर कर्मी तक पैसे की मांग किसानों से करते हैं. इसमें भी बिचौलिया गिरी हावी है. वहीं सदर प्रखंड क्षेत्र में भू माफियागिरी पर भी सवाल किया. कहा कि सदर प्रखंड क्षेत्र में विशेषकर भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. गरीबों की जमीन को लुटने का काम किया जा रहा है, जिसमें पुलिस प्रशासन सहित अंचल कार्यालयों की भूमिका को इंकार नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा प्रखंड व अंचल कार्यालय मे लूट खसोट बंद करने, रेल व सड़क परियोजना में ली गयी जमीन का भुगतान अविलंब करने की मांग की गयी. धरना में माकपा नेता दशरथ मंडल, रामप्रवेश साह, पंकज कुमार झा, चतुरी मांझी, रघुवीर मंडल, वकील यादव, सुबोध हेंब्रम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola