महिलाओं के उत्थान में अहिल्या बाई होल्कर का नहीं भूला जा सकता योगदान

Updated at : 25 May 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के उत्थान में अहिल्या बाई होल्कर का नहीं भूला जा सकता योगदान

महिलाओं के उत्थान में अहिल्या बाई होल्कर का नहीं भूला जा सकता योगदान

विज्ञापन

संवाददाता, गोड्डा. सदर प्रखंड के लुकलुकी गांव में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आहूत हुई. वरिष्ठ कार्यकर्ता अनीता ठाकुर की अध्यक्षता में संजीव ठाकुर के घर के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम के दौरान गांव के स्कूली बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया. गांव के तीन स्कूली बच्चों को श्रेष्ठ पेंटिंग के लिए पुरस्कृत किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री जी के ”मन की बात” को भी सुना गया. सदस्यों ने अहिल्या बाई होलकर की जीवनी को याद करते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. बताया गया कि महिलाओं के उत्थान के लिए अहिल्या बाई ने बड़ा कार्य किया है. उन्होंने महिलाओं को कुटीर उद्योग से जोड़ा और विधवाओं का पुनर्वास कराया. वृद्धों के लिए वृद्धा आश्रम की स्थापना की. मुगलों द्वारा तोड़े गये मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया. वे एक न्यायप्रिय और दयावान शासक के रूप में जानी जाती हैं. इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा की मंत्री परिणीता झा, उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, डॉली गुप्ता, सरिता दुबे, कार्य समिति सदस्य बबलू सिंह, पुष्पा देवी और रुक्मिणी देवी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola