नगर व्यवसायियों ने अधिकारियों से की महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 29 Oct 2025 11:28 PM
विज्ञापन टैक्स, नालों की सफाई और स्ट्रीट लाइट सुधार रहे प्रमुख मुद्दे
महागामा नगर पंचायत कार्यालय में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष मदन कुमार भगत के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार अग्रवाल से भेंट की. इस दौरान नगर क्षेत्र के व्यवसायियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. मुख्य रूप से विज्ञापन टैक्स को लेकर व्यवसायियों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया गया. चेंबर सदस्यों ने बताया कि नगर क्षेत्र के निजी दुकानदारों से दुकान के बोर्ड पर टैक्स वसूली को लेकर व्यवसायिक समुदाय में असंतोष है. नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत निजी दुकानदारों से उनके स्वयं के दुकान बोर्ड पर कोई टैक्स नहीं वसूल करेगी. हालांकि, यदि कोई कंपनी प्रचार-प्रसार के लिए बोर्ड या होर्डिंग लगाती है तो उस पर विज्ञापन टैक्स लागू रहेगा. बैठक के दौरान चेंबर पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र में नालों की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और अन्य नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की भी मांग की. कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि नगर पंचायत व्यवसायिक समुदाय के साथ समन्वय बनाकर नगर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी. मौके पर चेंबर सचिव विभूति रंजन, कोषाध्यक्ष पीयूष टिवड़ेवाल, दिनकर तिवारी, सुनील सुमन, संतोष सिंह, अभिषेक केसरी, शिव कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










