हनवारा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बालू कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

विज्ञापन

रविवार की देर रात हनवारा थाना क्षेत्र के दहिया गांव से पुलिस बल ने एक अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने बताया कि बसंतराय थाना क्षेत्र से बालू लदा ट्रैक्टर हनवारा थाना क्षेत्र आ रहा था. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर दलबल के साथ गये ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने खनन पदाधिकारी को सूचना देते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात कही है. जानकारी के अनुसार इधर कई दिनों से हनवारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम एवं स्वयं थाना प्रभारी द्वारा भी बालू कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर की जब्ती की जा रही है. इसमें एक दहिया गांव के पास से एक ट्रैक्टर की जब्ती होने के बाद बालू माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है. इधर थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध कार्यों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा. पकड़ाये ट्रैक्टर पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola