गोड्डा में आठ फरार अभियुक्तों के घरों पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 19 May 2026 11:00 PM

विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई, आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी

विज्ञापन

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के कौड़ी बहियार गांव में पुलिस ने विभिन्न गंभीर मामलों में फरार चल रहे आठ नामजद अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने गांव में ढोल बजाकर मुनादी भी करायी और आरोपियों को शीघ्र न्यायालय या थाना में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. पुलिस के अनुसार यह पूरी कार्रवाई गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 11/26, दिनांक 26.01.2026 के तहत की गयी है. इन अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज है. मामले में आरोपियों पर बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 117(2), 332(ए), 118(2), 109, 74, 351(2), 352, 3(5) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3 (1)(आर) एवं 3(1)(एस) के तहत आरोप लगाये गये हैं. मामला दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस ने जिन आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया है, उनमें सोनू यादव (21), गुड्डू यादव (28), अजीत यादव (24), संतोष यादव (20), रणवीर यादव (20), बिहारी लाल यादव (25), रंजन यादव (28) और अजय यादव (36) शामिल हैं. नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तेहार तामिला की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola