कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आचार्य ने गजेंद्र मोक्ष, वामन चरित्र व राम कथा को सुनाया

विज्ञापन

चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर प्रखंड के शक्तिपीठ चिहारो पहाड़ स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. अयोध्या धाम से पहुंचे कथा व्यास आचार्य पवन जी महाराज ने भक्तों को भरत जी की कथा सुनायी. उन्होंने कहा कि प्राणी पाप कर्म से नरक में जाता है और पुण्य कर्म से स्वर्ग प्रस्थान करता है. इस विषय का उल्लेख करते हुए अजामिल की कथा सुनायी, जिसमें बताया गया कि जिसने जीवन भर पाप किया और अंत में पुत्र मोह में फंसकर जब नारायण नाम लिया तो भगवान का नाम लेने मात्र से नारायण ने उसे अपने धाम में वास दिया. आचार्य ने गजेंद्र मोक्ष, वामन चरित्र व राम कथा को सुनाया. वहीं श्री कृष्ण जन्म की कथा को भी विस्तार से सुनाया गया. इस दौरान कृष्ण जन्म उत्सव को धूमधाम के साथ मनाया गया. इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, विकास यादव, अरविंद यादव, बलराम कुमार, आनंद बिहारी, सत्यप्रकाश, सिकंदर यादव, रतन महतो, रवि झा, पूरन यादव समेत श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola