दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन पर लगी आग

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

विज्ञापन

गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग एनएच 133 सुगाबथान समीप मैनेजर हांसदा के घर के आगे खड़ी स्कॉर्पियो वाहन संख्या जेएच 03 आर 6376 को आग के हवाले अज्ञात लोगों द्वारा कर दिया गया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार आम दिनों के तरह स्कॉर्पियो वाहन को घर के आगे खड़ा कर घर में सो रहे थे. रात्रि दो बजे लोगों को धुंआ एवं आग की लपटें दिखायी दी. इतने में ही आसपास के लोग अपने-अपने घरों से निकलकर घटनास्थल पहुंचे, जहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी और सभी के सहयोग से आग पर काबू पाया. इस बीच लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी. जानकारी मिलते ही गश्ती में तैनात अनिल मरांडी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गयी. घर के दरवाजे के आगे ट्रैक्टर, टोटो, ऑटो एवं अन्य वाहन खड़े थे. ग्रामीणों की तत्परता से सभी वाहन को बचाने में कामयाब रहा. वहीं घटना में अगलगी की घटना में स्कॉर्पियो वाहन में आंशिक क्षति हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola