18 बाइक चालकों से वसूला 30,300 रुपये का जुर्माना

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पथरगामा थाना मोड़ के पास शनिवार को परिवहन विभाग व पथरगामा पुलिस ने जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

पथरगामा. पथरगामा थाना मोड़ के पास शनिवार को परिवहन विभाग व पथरगामा पुलिस ने जांच अभियान चलाया. परिवहन विभाग के कर्मी मिट्ठू कुमार मिश्रा व थाना प्रभारी मनोहर कुमार के नेतृत्व में एसआइ राम विनय सिंह ने पुलिस जवानों के साथ वाहनों की जांच की. दो पहिया, चार पहिया वाहनों के डिक्की की तलाशी के साथ कागजात व हेलमेट की जांच की गयी. बाइक चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट नहीं थे. वाहन के कागजात में कमी थी. वैसे वाहन चालक को परिवहन विभाग की ओर से चालान काटा गया. बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले चालक को कड़ी फटकार भी लगायी गयी. परिवहन विभाग के कर्मी मिट्ठू कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी गोड्डा कंचन भदोलिया निर्देशानुसार वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. बताया कि जांच अभियान में 18 बाइक से 30,300 रुपये की वसूली की गयी. बताया कि जो बाइक चालक ऑनलाइन काटे गए चालान की राशि जिला परिवहन कार्यालय के वेबसाइट पर डाल दिया है. वैसे वाहन चालक के वाहन को मुक्त कर दिया गया. वहीं जिस बाइक चालक ने चालान की राशि जमा नहीं की. वैसे बाइक को पथरगामा थाना के हवाले कर दिया गया. बताया कि काटे गये चालान की राशि जमा करने के बाद ही वाहन मुक्त होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola