काली पूजा के अवसर पर होगा मेला का आयोजन

पूजा कमेटी अध्यक्ष नंदू गुप्ता ने बताया कि मां की पूजा-अर्चना एवं मेला शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए लगातार समिति सदस्य एवं ग्रामीण विचार विमर्श कर रहे हैं.
प्रतिनिधि, बोआरीजोर श्रीपुर बाजार में लगभग 100 वर्षों से काली पूजा होती आ रही है. ग्रामीण के सहयोग से मंदिर प्रांगण में प्रतिमा स्थापित कर मां की पूजा-अर्चना की जाती है. दीपावली के सुबह मंदिर परिसर के आसपास मेला लगता है. पूजा कमेटी अध्यक्ष नंदू गुप्ता ने बताया कि मां की पूजा-अर्चना एवं मेला शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए लगातार समिति सदस्य एवं ग्रामीण विचार विमर्श कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूर्वजों से गांव में मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. मां की कृपा ग्रामीण पर हमेशा रहती है. पंडित उदय कांत मिश्रा ने बताया कि मां काली के सच्चे दिल से पूजा अर्चना करने पर माता श्रद्धालु को मनोवांछित वरदान देती है. मंदिर प्रांगण में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जायेगी. समिति सदस्य भी पूजा के दौरान एवं मेला में निगरानी करेंगे. मेला एवं मंदिर प्रांगण में आने वाले श्रद्धालु को किसी तरह का परेशानी नहीं हो. इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण में पूजा पर आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीण मेला देखने व पूजा-अर्चना के लिए आते हैं. मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




