बाइक के धक्के से साइकिल सवार किशोर की मौत, दो घायल

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के तियोडीह के समीप दुर्घटना का शिकार हुआ साइकिल सवार

विज्ञापन

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के तियोडीह के समीप साइकिल सवार 10 साल वर्षीय किशोर की मौत बाइक के धक्के से हो गयी. साइकिल सवार किशोर का नाम रमण कुमार मुर्मू है, जो सुशील मुर्मू का पुत्र बताया जाता है. घटना दिन के तकरीबन तीन बजे की बतायी जाती है. मृतक रमण मुर्मू को एक टोटो चालक द्वारा सड़क पर बेहोश देखकर इलाज के लिए लाया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. मृतक नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा मुहल्ले का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार दिन के समय वह साइकिल चला रहा था या सीख रहा था. उसी समय गोड्डा से जा रहे सुंदरपहाड़ी के तिलाबाद गांव का रहने वाला आदिवासी युवक रंजन मुर्मू व अमिन बास्की के बाइक की चपेट में आ गया.

बाइक की चपेट में आकर दूर तक घसीटता गया किशोर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक किशोर काफी दूर तक बाइक की चपेट में आने से घसीट कर गया. इससे घटनास्थल पर ही बालक की मौत हो गयी थी. बालक के सिर व हाथ आदि में चोट के कई निशान हैं. वहीं बाइक सवार दोनों आदिवासी युवक भी घायल हो गया है, जिसे हल्की चोट आयी है. दोनों का उपचार सदर अस्पताल में किया गया है. इलाज के बाद दोनों बाइक सवार को सदर अस्पताल से पुलिस द्वारा नगर थाना ले जाया गया. जानकारी के बाद मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये. वहां बालक को मृत देखकर परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा. परिजन अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे. बाइक सवार युवकों को नगर थाना में ही रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola