शराब दुकान खोलने का विरोध
Updated at : 10 Apr 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

रोष. शिक्षक कॉलोनी हरिनचरा के ग्रामीणों में भड़का आक्रोश हाइ कोर्ट के निर्देश के बाद एनएच 133 से दुकान को रिहायसी कॉलोनी में शिफ्ट करने का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया है. रविवार को दर्जनों महिलाओं ने शराब दुकान के सामने प्रदर्शन करते उत्पाद विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. महगामा : महगामा-पीरपैंती एनएच 133 स्थित […]
विज्ञापन
रोष. शिक्षक कॉलोनी हरिनचरा के ग्रामीणों में भड़का आक्रोश
हाइ कोर्ट के निर्देश के बाद एनएच 133 से दुकान को रिहायसी कॉलोनी में शिफ्ट करने का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया है. रविवार को दर्जनों महिलाओं ने शराब दुकान के सामने प्रदर्शन करते उत्पाद विभाग के खिलाफ नारेबाजी की.
महगामा : महगामा-पीरपैंती एनएच 133 स्थित विदेशी शराब दुकान को महागामा प्रखंड के शिक्षक काॅलोनी हरिनचरा में शिफ्ट करने पर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध किया है. विरोध करनेवाले में ज्यादातर महिलाएं शामिल थी. शिक्षक काॅलोनी हरिनचरा के बीचोंबीच में बिदेशी शराब की दुकान खोली जा रही है. रिहायसी कॉलोनी में शराब दुकान से होनेवाले दुष्परिणाम को लेकर महिलाएं खासे आक्रोशित थे. ग्रामीण पिंकी देवी, कलावती देवी, वीना देवी, प्रमिला देवी, उषा जायसवाल, गुलाबी मुर्मू ,
जयकांत यादव, निलेश सिंह, विपिन मंडल, ब्रजेश मंडल, पवन मंडल ने बताया कि कॉलोनी में दुकान खुलने से युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा. शराब दुकान से मुहल्ले का माहौल खराब हो जायेगा. नशे धुत होकर लोग आतंक मचायेंगे. वहीं दुकानदार चंदन कुमार ने बताया कि काॅलोनी में दुकान शिफ्ट करने की अनुमति मिली है. उसके बाद ही दुकान खोली जा रही है. थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि दुकान शिफ्ट कराने की जानकारी नहीं है. इधर ग्रामीणों ंने बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी शराबबंदी की मांग उठायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




