फर्जी मास्टर रॉल पर मजदूरों का भुगतान

Updated at : 22 Mar 2017 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी मास्टर रॉल पर मजदूरों का भुगतान

अनियमितता . सरौनी में हुई जनसुनवाई के दौरान उठा मामला सामाजिक अंकेक्षण के दौरान जनसुनवाई मनरेगा योजना की सच्चाई सामने आने लगी है. सरौनी में बिना काम कराये दो कुआं निर्माण की राशि को फर्जी तरीके से निकासी का मामला समाने आया है. बिना तालाब निर्माण कराये ही राशि निकासी की गयी है. गोड्डा : […]

विज्ञापन

अनियमितता . सरौनी में हुई जनसुनवाई के दौरान उठा मामला

सामाजिक अंकेक्षण के दौरान जनसुनवाई मनरेगा योजना की सच्चाई सामने आने लगी है. सरौनी में बिना काम कराये दो कुआं निर्माण की राशि को फर्जी तरीके से निकासी का मामला समाने आया है. बिना तालाब निर्माण कराये ही राशि निकासी की गयी है.
गोड्डा : सदर प्रखंड के सरौनी पंचायत में जनसुनवाई के तहत मंगलवार को सामाजिक अंकेक्षण किया गया. इस दौरान मनरेगा योजनाओं की स्थलीय जांच की गयी. बीडीओ शाइनी तिग्गा, बीपीओ पुरुषोत्तम कुमार, मुखिया शैलेश साह समेत पंचायत सेवक अजय साह, रोजगार सेवक अमित कुमार आदि थे.
जनसुनवाई कार्यक्रम में में संचालित मनरेगा योजनाओं में गड़बड़झाले का मामला उजागर हुआ. वित्तीय वर्ष 2015-16 की योजना बरियार सोरेन का कुआं निर्माण में फर्जी मास्टर रॉल से मजदूरी की राशि की निकासी करने, होपना टुडू का तालाब निर्माण योजना में काम कराये बिना मजदूर के खाते में राशि भेजकर पैसे की निकासी करने साथ ही पंचायत में सुनील हांसदा की जमीन पर कुआं का निर्माण तथा गाराम बाउरी के जमीन पर कुएं निर्माण में फर्जी रूप से मास्टर रॉल बनाये जाने का मामला सामने आया है.
जबकि नाम अंकित कर राशि भी अकाउंट में भेज दी गयी है. अंकेक्षण दल के सदस्यों ने योजनाओं को पटल पर रखा. बारी-बारी से योजनाओं का अंकेक्षण किया. साथ ही अनियमिततता की रिपोर्ट उपायुक्त व उपविकास आयुक्त को दिये जाने की जानकारी अंकेक्षण दलों के सदस्यों ने दी है. सुनवाई के दौरान अनंत कुमार मंडल, सूर्या पहाड़िया, प्रदीप, शीला, मर्शीला मरांडी आदि थे.
”मनरेगा योजना में गड़बड़ी की भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जायेगा. जनसुनवाई व मनरेगा योजना के सामाजिक अंकेक्षण में गड़बड़ी मिली है. जांच कर लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.
-शाइनी तिग्गा, बीडीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola