एमजीआर लाइन छह घंटे जाम किया

Published at :06 Mar 2014 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
एमजीआर लाइन छह घंटे जाम किया

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना इसीएल के ठेका मजदूरों द्वारा एमजीआर लाइन सेलो प्वांइट के पास छह घंटे तक जाम रखा गया. जाम का नेतृत्व कर रहे सुनील मरांडी ने बताया कि इसीएल के मजदूर स्थायीकरण करने की मांग को लेकर जाम किया. मजदूरों का कहना है कि इसीएल द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा […]

विज्ञापन

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना इसीएल के ठेका मजदूरों द्वारा एमजीआर लाइन सेलो प्वांइट के पास छह घंटे तक जाम रखा गया. जाम का नेतृत्व कर रहे सुनील मरांडी ने बताया कि इसीएल के मजदूर स्थायीकरण करने की मांग को लेकर जाम किया.

मजदूरों का कहना है कि इसीएल द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. इसीएल के प्राइवेट कंपनी के मजदूरों को कंपनी छलने का काम कर रही है, जो किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं. इसलिए मजदूर कंपनी व इसीएल के खिलाफ मोरचा खोला है.

इधर, कंपनी के सुपरवाइजर डीएस बर्मा ने मजदूरों को चुनाव की अधिसूचना की दुहाई देकर मामला शांत कराया. उन्होंने कहा कि सात मार्च को मजदूरों के मामले को बैठक में रखेंगे. सुपरवाइजर की पहल पर मजदूरों ने जाम हटा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola