सरकारी विभागों में झारखंड मोमेंटम का दिखा असर

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी विभागों में झारखंड मोमेंटम का दिखा असर

गोड्डा : एक तरफ जहां राज्य की राजधानी में मोमेंटम झारखंड का असर देखने को मिल रहा है. वहीं जिले में भी इसको लेकर गतिविधि बढ़ी है. जिले के सभी विभागों में मुख्यमंत्री रघुवर दास की तसवीर लगायी जा रही है. इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय में फरवरी के पहले सप्ताह […]

विज्ञापन

गोड्डा : एक तरफ जहां राज्य की राजधानी में मोमेंटम झारखंड का असर देखने को मिल रहा है. वहीं जिले में भी इसको लेकर गतिविधि बढ़ी है. जिले के सभी विभागों में मुख्यमंत्री रघुवर दास की तसवीर लगायी जा रही है. इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय में फरवरी के पहले सप्ताह में ही बड़े-बड़े हॉर्डिंग व मुख्यमंत्री की तसवीर का बोर्ड जिले में भी भेजा गया है. जिलास्तर पर इन तसवीरों को लगाने का काम जिला जनसंपर्क कार्यालय के जिम्मे सौंपा गया है.

जिला जनसंपर्क विभाग इन तसवीरों को लगाने का काम कर रहा है. जिले के प्राय सभी विभाग मुख्य रूप से जिला मुख्यालय के विभागों को तसवीर भेज दी गयी है ताकि लोगों को कार्यक्रम की जानकारी मिल सके.

मोमेंटम झारखंड का फायदा नहीं : प्रदीप
पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने बताया कि झारखंड मोमेंटम का लाभ इस स्थिति में नहीं मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी निवेश का विरोध नहीं करती है. लेकिन जब तक राज्य में आधारभूत संरचनाओं का विकास नहीं होता है, विधि-व्यवस्था नहीं सुधरती है, तब तक इस प्रकार के मोमेंटम का कोई फायदा नहीं है. यह राशि निरर्थक बर्बाद करने का काम किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola