72 घंटे में करें लाभुकों का पंजीयन

Published at :12 Jan 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
72 घंटे में करें लाभुकों का पंजीयन

वीसी में प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने का मिला टास्क प्रति पंचायत 150 से अधिक मजदूरों को मनरेगा मे मजदूरी दिये जाने का निर्देश गोड्डा : समाहरणालय के वीडियो कांफ्रेंस हॉल में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा के तहत डोभा निर्माण को लेकर ग्रामीण कार्य विकास विभाग के सचिव अरुण ने […]

विज्ञापन

वीसी में प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने का मिला टास्क

प्रति पंचायत 150 से अधिक मजदूरों को मनरेगा मे मजदूरी दिये जाने का निर्देश
गोड्डा : समाहरणालय के वीडियो कांफ्रेंस हॉल में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा के तहत डोभा निर्माण को लेकर ग्रामीण कार्य विकास विभाग के सचिव अरुण ने आवश्यक निर्देश दिया. इसमें डीडीसी मुकुंद दास सहित डीआरडीए के कर्मी मौजूद थे. सचिव ने डीडीसी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य हर हाल में 72 घंटे के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. रजिस्ट्रेशन कार्य को पूरा करने को कहा. इस पर डीडीसी ने कहा कि जिले में अब तक कुल 30 प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का ही रजिस्ट्रेशन हो पाया है. सचिव ने 72 घंटे के अंदर लाभुकों का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया.
बताया कि सभी जिले को रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया है. आवास योजना को लेकर पहले भी मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने वीसी में सभी जिले के उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश दिया है. इसके आलोक में बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में समीक्षा की गयी. वहीं मनरेगा कमिश्नर सिद्धार्थ त्रिपाठी ने मनरेगा योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. डोभा निर्माण पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया. डोभा निर्माण की जानकारी मांगी गयी. कमिश्नर ने प्रति पंचायत कम से कम 150 मजदूरों को हर हाल में काम मुहैया कराने का निर्देश दिया. डोभा व अन्य मनरेगा योजना का यथाशीघ्र शुरू कराये जाने को कहा गया. कांफ्रेंस मे बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारी थे.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीडीसी मुकुंद दास व अन्य कर्मी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola