जामताड़ा में जलाया विधायक का पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2017 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

आदिवासी समाज में विधायक इरफान के खिलाफ आक्रोश जामताड़ा : विगत दिनों जामताड़ा कॉलेज परिसर में आयाेजित सोहराय मिलन समारोह में विधायक इरफान अंसारी के आगमन का विरोध आदिवासी संगठनों द्वारा जारी है. मंगलवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन किया. साथ ही सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिला पुरुषों […]
विज्ञापन
आदिवासी समाज में विधायक इरफान के खिलाफ आक्रोश
जामताड़ा : विगत दिनों जामताड़ा कॉलेज परिसर में आयाेजित सोहराय मिलन समारोह में विधायक इरफान अंसारी के आगमन का विरोध आदिवासी संगठनों द्वारा जारी है. मंगलवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन किया. साथ ही सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिला पुरुषों ने मांदर बजा कर विधायक के विरोध में नारेबाजी की. पुतला दहन के बाद सभी आदिवासी गांधी मैदान में जमा हुए और विधायक के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की. कहा : विधायक आदिवासी समाज की सभ्यता व संस्कृति का अपमान कर
रहे हैं.
जामताड़ा में जलाया…
समाज के भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं. पुतला दहन के दौरान लोग मांदर बजा कर नारेबाजी कर रहे थे. आंदोलन की अगुवाई कर रहे समाज के नेता रविंद्र मुर्मू ने कहा कि विधायक इरफान अंसारी ने पिछले दिनों जामताड़ा महाविद्यालय में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित सोहराय कार्यक्रम में बिना बुलाए मंचपर आकर हमारे समाज के धर्म गुरु का अपमान किया है. यह आदिवासी धर्म व परंपरा के खिलाफ है. जब उन्हें कार्यक्रम में आने से माना किया गया था तो वे क्यों आये? सोहराय आदिवासियों का महान पर्व है. इसमें धर्म गुरु का सम्मान किया जाता है.
कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के तौर पर धर्म गुरु द्वारा ही उदघाटन निर्धारित था. लेकिन विधायक ने वहां आकर आदिवासी समाज के धर्म और संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया है. इसे आदिवासी समाज बरदाश्त नहीं करेगा. इसके विरोध में ही यह पुतला दहन किया गया है. पुतला दहन में सुखदेव मुर्मू, शिवा हांसदा, सज्जन हांसदा, ओविस हांसदा, कालीदास मुर्मू, बंधु हांसदा, दीपक, देवदास किस्कू, कल्पना हांसदा, रुबीलाल किस्कू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
कहा : विधायक ने सोहराय कार्यक्रम में धर्मगुरु का अपमान किया
विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन करते आदिवासी समुदाय के लोग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




