दो ट्रैक्टर की चपेट में आकर दिहाड़ी मजदूर घायल, रेफर

Published at :10 Jan 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
दो ट्रैक्टर की चपेट में आकर दिहाड़ी मजदूर घायल, रेफर

नशे की हालत में ट्रैक्टर चलाने का आरोप हरिपुर चूड़ा मिल के पास हुआ हादसा गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के हरिपुर चूड़ा मील के पास दो ट्रैक्टर की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर निर्मल राम 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार देर शाम की बतायी जाती है. दिहाड़ी मजदूर […]

विज्ञापन

नशे की हालत में ट्रैक्टर चलाने का आरोप

हरिपुर चूड़ा मिल के पास हुआ हादसा
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के हरिपुर चूड़ा मील के पास दो ट्रैक्टर की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर निर्मल राम 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार देर शाम की बतायी जाती है. दिहाड़ी मजदूर मारखन काहार टोला का रहने वाला है. दुुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मारखन पंचायत के मुखिया दिनेश यादव घटना स्थल पर पहुंचे और घायल मजदूर को सदर अस्पताल पहुंचाया. मुखिया की ओर से घायल मजदूर को दवा इलाज के लिए आर्थिक मदद भी दी गयी. मुखिया ने बताया कि ट्रैक्टर संख्या बीआर10ए/9427 एवं ट्रैक्टर संख्या जेएच17डी/9874 का चालक गैरबन्ना हाट से दारू पीने के
बाद खाली ट्रैक्टर को लेकर तेज रफतार से दोनों ट्रैक्टर का चालक कंपीटीशन करते हुए वाहन चला रहा था. इस बीच गोड्डा से साइकिल से कहार टोला स्थित घर जा रहे मजदूर को चपेट में ले लिया. इस घटना में मजदूर के दोनों पैर व कमर की हड्डी टूट गयी है. दोनों ट्रैक्टर ऑनर से असहाय मजदूर के इलाज के लिए मदद करने को कहा गया है. मजदूर के घर में कमाने वाला दूसरा कोई और नहीं है. इसकी कमाई से ही पूरा परिवार चलता है. घायल मजदूर से अस्पताल में नगर थाना की पुलिस द्वारा फर्द बयान कर लिया गया है. सदर अस्पलात से बेहतर इलाज के लिए घायल मजदूर को भागलपुर रेफर कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola