पथरगामा से युवक का शव मिला, आक्रोश

Published at :19 Feb 2014 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
पथरगामा से युवक का शव मिला, आक्रोश

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के उदयपूर बहियार से पुलिस ने 38 वर्षीय युवक की लाश बरामद की है. पुलिस ने मृतक की पहचान पंझहार निवासी कालीचरण राय के रूप में की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि पुलिस ने […]

विज्ञापन

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के उदयपूर बहियार से पुलिस ने 38 वर्षीय युवक की लाश बरामद की है. पुलिस ने मृतक की पहचान पंझहार निवासी कालीचरण राय के रूप में की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि पुलिस ने आशंका जतायी है कि हत्या जमीन विवाद से संबंधित है. खैर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के रहस्य से परदा उठ पायेगा. पत्नी सरस्वती देवी ने पुलिस को बताया कि कालीचरण राय सोमवार को सरैया मेला देखने गया था. मंगलवार को ग्रामीणों ने उसका शव बहियार में देखा था. मृतक की पत्नी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola