शिक्षकों को मिले प्रोन्नति

Published at :07 Feb 2014 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों को मिले प्रोन्नति

गोड्डाः पूर्व निर्धारित जिला प्राथमिक शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले शिक्षकों ने प्रोन्नति नहीं मिलने को मुद्दा बनाते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू कर दिया है. पहले दिन शिक्षक कपिल देव साह अनशन पर बैठे हैं. श्री साह को क्रांतिकारी शिक्षक की उपाधि देकर उनका हौसला बढ़ाया गया है. […]

विज्ञापन

गोड्डाः पूर्व निर्धारित जिला प्राथमिक शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले शिक्षकों ने प्रोन्नति नहीं मिलने को मुद्दा बनाते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू कर दिया है. पहले दिन शिक्षक कपिल देव साह अनशन पर बैठे हैं. श्री साह को क्रांतिकारी शिक्षक की उपाधि देकर उनका हौसला बढ़ाया गया है. जिसका नेतृत्व संयोजक ईश्वर हेंब्रम व अध्यक्ष चक्रधर यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है.

प्रवक्ता देवनंदन साह ने बताया कि इस बार प्रोन्नति के मामले पर सभी प्राथमिक शिक्षक एकजुट हो रहे हैं. डीएसइ की कारगुजारी से शिक्षक समुदाय काफी आहत है. शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन अनशन का मूड बना लिया है. शिक्षक समुदाय ने कहा कि हम बता देंगे कि शिक्षकों के साथ अन्याय करने वाले पदाधिकारियों को गोड्डा में रहना जरूरी नहीं है. सभी ग्रेडों में प्रोन्नति से जुड़े मुद्दे पर शिक्षकों का आंदोलन होगा. मौके पर विनोद शर्मा, निरंजन साह, व्यासदेव भगत, शशि प्रसाद भगत, घनश्याम मंडल, उमाकांत पंजियारा, रामाकांत यादव आदि उपस्थित थे.

कई बार कर चुके हैं आंदोलन

प्रोन्नति दिये जाने को लेकर प्राथमिक शिक्षकों का समूह कई बार आंदोलन कर चुका है. प्रवक्ता श्री साह से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2013 में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल डीएसइ से मिल कर प्रोन्नति दिये जाने का गुहार लगा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola