नाबालिग का शव मिला, बड़ी बहन लापता

शिकारीपाड़ा : दो दिनों से लापता दो सगी बहनों में से छोटी बहन की लाश सोमवार को निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन शिकारीपाड़ा के पश्चिमी केबीन से पुलिस ने बरामद की है. पुलिस ने मृत 13 वर्षीय पूर्णिमा सोरेन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. वहीं मृतका की बड़ी बहन अब तक लापता […]
शिकारीपाड़ा : दो दिनों से लापता दो सगी बहनों में से छोटी बहन की लाश सोमवार को निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन शिकारीपाड़ा के पश्चिमी केबीन से पुलिस ने बरामद की है. पुलिस ने मृत 13 वर्षीय पूर्णिमा सोरेन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. वहीं मृतका की बड़ी बहन अब तक लापता है.
मृतका की मां के अनुसार, शनिवार की रात करीब सात बजे पूर्णिमा शौच के लिए रेलवे लाइन के बगल पोखरा की ओर गयी थी, लेकिन वह नहीं लौटी. वहीं बड़ी बेटी रात आठ बजे मोहुलपहाड़ी अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली थी. देर रात तक दोनों घर नहीं लौटीं. नहीं पहुंचने पर मां ने दोनों बेटियों से उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों का मोबाइल स्वीच ऑफ मिला.
खोजी कुत्ता लगाया, फिर भी नहीं मिला सुराग : सोमवार की सुबह पूर्णिमा सोरेन की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने खोजी कुत्ता ले जाकर भी हत्यारे का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी. पुलिस ने घटनास्थल से दारू के दो खाली बोतल भी जब्त की है.
किसी रोजगार सेवक के बेटे पर शक
मृतका की मां ने बताया कि अमड़ापाड़ा तरफ का एक रोजगार सेवक का बेटा उनकी बड़ी बेटी को फिल्म की शूटिंग के लिए भोगनाडीह व दुमका ले गया था. वह लड़का अंबाजोड़ा गांव के रोजगार सेवक मनु मरांडी के घर आता जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










