पथरगामा में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 29 Oct 2025 11:23 PM

विज्ञापन

85 रोगियों का जांच के बाद किया उपचार, योग के माध्यम से किया गया जागरूक

विज्ञापन

जिला आयुष समिति के तत्वाधान में बुधवार को पथरगामा के हटिया रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय मशक्यूलोसकेलेटल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन आयुष चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार और डॉ. दीप्ति कुमारी ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से गठिया, स्नायु रोग, अर्थराइटिस, हड्डी से जुड़ी समस्याएं, रक्त चाप और रक्त शर्करा की मुफ्त जांच की गयी. इसके साथ ही आयुष पद्धति के तहत रोगियों का उपचार भी प्रारंभ किया गया. शिविर में योग प्रशिक्षक चंद्रगुप्त कुमार भी उपस्थित थे. उन्होंने रोगियों को योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य बनाये रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लाभों के बारे में जानकारी दी. डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि पहले दिन शिविर में कुल 85 रोगियों की जांच की गयी और उन्हें उचित उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया. शिविर गुरुवार तक जारी रहेगा. दूसरे दिन मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की जांच पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. आयुष पद्धति के माध्यम से यह आयोजन जिले में आयुष चिकित्सा के प्रति जागरूकता फैलाने में भी मददगार साबित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola