सदर प्रखंड के संुदरमोर उत्क्रमित बुनियादी उच्च विद्यालय का हाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

एक साल से बनी है परेशानी, विभाग बना है उदासीन गोड्डा : गोड्डा प्रखंड का निपनियां पंचायत के अंतर्गत एक मात्र उच्च विद्यालय उत्क्रमित उच्च बुनियादी विद्यालय संुदरमोर के बच्चे कीचड़मय रास्ते से होकर स्कूल जाते है. विद्यालय में करीब चार से पांच किमी दूर से चलकर नौबीं एवं दसमी कक्षा की छात्र-छात्राएं पढ़ने आते […]
विज्ञापन
एक साल से बनी है परेशानी, विभाग बना है उदासीन
गोड्डा : गोड्डा प्रखंड का निपनियां पंचायत के अंतर्गत एक मात्र उच्च विद्यालय उत्क्रमित उच्च बुनियादी विद्यालय संुदरमोर के बच्चे कीचड़मय रास्ते से होकर स्कूल जाते है. विद्यालय में करीब चार से पांच किमी दूर से चलकर नौबीं एवं दसमी कक्षा की छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. विद्यालय में करीब डेढ़ सौ बच्चे नामांकित है. गरीब व किसान परिवार से जुड़े बच्चों को प्रतिदिन स्कूल के पांच शिक्षकों द्वारा विषयवार पढ़ाया जाता है. मगर क्लास रूम के अभाव में बच्चे बरामदे पढ़ाई करते हैं. छात्रा लक्ष्मी कुमारी, फुलकुमारी, हीरामनी कुमारी, धनावती कुमारी ,रंजना कुमारी , कंचन कुमारी ने बताया कि काफी मशक्कत कर स्कूल पहुंच जाती हूं. बावजूद भवन के अभाव में वारिस में भी बरामदे में ही पढ़ने को विवश है.
सड़क के कारण बच्चों को आने जाने में परेशानी होती है. इस बाबत प्रधानाध्यापक सावन कुमार ने बताया कि भवन बनवाने के लिए विभाग से पत्राचार किया गया है. पर कोई पहल नहीं हो पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




