भगवान परशुराम जयंती पर गोड्डा शहर में निकली भव्य पैदल यात्रा

Updated:
विज्ञापन
भगवान परशुराम जयंती पर गोड्डा शहर में निकली भव्य पैदल यात्रा

परशुराम युवा वाहिनी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शहर में श्रद्धालुओं ने जतायी भक्ति

विज्ञापन

रविवार को परशुराम युवा वाहिनी सेवा ट्रस्ट, गोड्डा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर गोड्डा शहर में भव्य पैदल यात्रा आयोजित की गयी. इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में हजारों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. पैदल यात्रा की शुरुआत रौतारा दुर्गा मंदिर से शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई. गुरुकुल से आये बटुकों द्वारा पूरे मार्ग में मंत्रोच्चारण, शंखध्वनि और धार्मिक प्रस्तुतियां दी गयी, जिससे गोड्डा शहर भक्तिमय बना रहा. यात्रा रौतारा दुर्गा मंदिर से निकलकर कारगिल चौक, महिला कॉलेज बाईपास होते हुए बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम, शिवपुर पहुंची. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय परशुराम के जयघोष लगाये और धार्मिक गीतों से नगर गुंजायमान रहा. समापन स्थल बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में खीर प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक ग्रहण किया. ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, समाजजनों, युवाओं, महिलाओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, संस्कार और धार्मिक चेतना को मजबूत करने में सहायक होते हैं.

गोड्डा में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद ने मनाया परशुराम अवतरण दिवस

रविवार की शाम शिवपुर स्थित विद्यापति भवन परिसर में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद द्वारा भगवान विष्णु के छठे एवं आवेशावतार श्री परशुराम जी का अवतरण दिवस बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीशंकर मिश्र ने की, जबकि संचालन सुरजीत झा द्वारा संपन्न हुआ. कार्यक्रम में परमानंद चौधरी, डॉ. वंशीधर मिश्र, सर्वजीत झा, परितोष पाठक, नर्मदेश्वर झा, दिलीप कुमार झा, शोभा कांत ठाकुर, प्रदीप कुमार झा एवं कुंदन कुमार झा ने श्री परशुराम के अद्वितीय व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. वक्ताओं ने बताया कि एक हाथ में शास्त्र और दूसरे हाथ में अस्त्र-शस्त्र लिए हुए भगवान परशुराम का जीवन समाज और धर्म के लिए सदैव प्रासंगिक है. कार्यक्रम में उपस्थित सुनील कुमार झा, अखिल कुमार झा, राजेंद्र प्रसाद झा, अमरेंद्र कुमार सिंह बिट्टू, गौरव वत्स, कुंदन कुमार, देवेंद्र झा, शैलेन्द्र कुमार झा एवं प्रभु नारायण झा ने श्री परशुराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके चिरंजीवी अवतार के प्रति अपनी असीम श्रद्धा और भक्ति प्रकट की.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola