सात साल से फरार पति पहुंचा कोर्ट, पहली पत्नी ने बीच सड़क पर कर दी धुनाई

Updated:
विज्ञापन
सात साल से फरार पति पहुंचा कोर्ट, पहली पत्नी ने बीच सड़क पर कर दी धुनाई

गोड्डा कोर्ट परिसर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, दूसरी शादी की जानकारी से भड़की पत्नी

विज्ञापन

गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर के बाहर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक महिला ने अपने पति को सरेआम पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और उसका कुर्ता फाड़ दिया. इस घटना से मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. मामला बसंतराय थाना क्षेत्र के कोरियाना गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रिजवान नामक युवक पिछले सात वर्षों से लापता था. सोमवार को वह किसी मामले की सुनवाई के लिए गोड्डा कोर्ट पहुंचा था. इसी दौरान उसकी पहली पत्नी फातिमा को उसके कोर्ट आने की जानकारी मिली, जिसके बाद वह भी वहां पहुंच गयी. मौके पर उसे पता चला कि उसके पति ने बिना बताये दूसरी शादी कर ली है. जैसे ही रिजवान कोर्ट परिसर से बाहर निकला, फातिमा ने उसे रास्ते में रोक लिया. दूसरी शादी की बात सामने आने पर आक्रोशित पत्नी ने पति पर हमला कर दिया. देखते ही देखते कोर्ट परिसर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. महिला ने गुस्से में पति की पिटाई कर दी और उसका कुर्ता फाड़ दिया. घटना को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया. बताया जा रहा है कि हंगामे के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया. स्थानीय जानकारी के अनुसार, रिजवान पिछले सात वर्षों से लापता था और परिवार से संपर्क में नहीं था. फातिमा का आरोप है कि उसने पहली पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर ली और छिपकर रह रहा था. इस घटना के बाद कोर्ट परिसर के आसपास काफी देर तक चर्चा का माहौल रहा. फिलहाल किसी औपचारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola