महागामा में कचरा उठाव ठप, वार्डों में गंदगी का अंबार

Updated:
विज्ञापन
महागामा में कचरा उठाव ठप, वार्डों में गंदगी का अंबार

वार्ड 2 और 5 के लोग स्वच्छता संकट से परेशान, संक्रमण का खतरा बढ़ा

विज्ञापन

महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 और 5 में पिछले एक सप्ताह से कचरा उठाव नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे प्रदूषण और संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक सप्ताह से कचरे का उठाव नहीं हुआ है. सड़क किनारे रखे डस्टबिन पूरी तरह भर चुके हैं, जिसके कारण लोग मजबूरी में डस्टबिन के बाहर ही कचरा फेंक रहे हैं. कई स्थानों पर कूड़ा सड़कों तक फैल गया है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है. महागामा बाजार स्थित हरिजन मोहल्ले में डस्टबिन भर जाने के कारण सड़क किनारे कचरा पसरा हुआ है. लोगों को उसी कचरे के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है. कचरा उठाव नहीं होने से परेशान लोग अब मजबूरी में कचरे को जला रहे हैं, जिससे वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है.

स्थायी समाधान की कमी पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत चुनाव संपन्न होने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. नगर पंचायत के गठन को चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कचरा डंपिंग यार्ड का निर्माण नहीं हो सका है. इसके अभाव में कचरे का स्थायी निस्तारण संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासन से शीघ्र कचरा उठाव व्यवस्था बहाल करने और स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि नगर क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और लोग सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण में रह सकें.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola