चोरी की एलसीडी व कटर बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Aug 2016 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

नगर थाना पुलिस को मिली सफलता ग्रिल काट कर चोरी की घटना को दे रहा था अंजाम गोड्डा : नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार रात शहर के बाबूपाड़ा मुहल्ले में चोरी करते हुए पांच लोगों का गिरफ्तार किया है. सभी आराेपित बिहार के बांका जिले के धरमपुर गांव के रहने वाले हैं. यह कार्रवाई […]
विज्ञापन
नगर थाना पुलिस को मिली सफलता
ग्रिल काट कर चोरी की घटना को दे रहा था अंजाम
गोड्डा : नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार रात शहर के बाबूपाड़ा मुहल्ले में चोरी करते हुए पांच लोगों का गिरफ्तार किया है. सभी आराेपित बिहार के बांका जिले के धरमपुर गांव के रहने वाले हैं. यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरि के नेतृत्व में की गयी. इस कार्रवाई की पुष्टी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने पत्रकार सम्मेलन में की. उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात बाबूपाड़ा मुहल्ले के मूलर्स टैंक स्थित सेवानिवृत शिक्षक रजनीकांत तिवारी के किरायेदार महेंद्र तिवारी के घर ठक-ठक की आवाज आ रही थी. रात्रि गश्ती कर रहे टाइगर मोबाइल के जवानों में आवाज सुनी और पांच लोगों को संदिग्ध स्थिति में देख.
जवानों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना को दी. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया. वहीं पुलिस के पहुंचते ही चोर चोरी कर भाग गया. पुलिस छानबीन करती रही और बहियार से भाग रहे शंकर पासवान(45) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद शंकर से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसे चोरी में और चार लोगों के शामिल होने की बात कही. साथ ही सभी के ऑटो से बौंसी भागने वाले है. इसके बाद पुलिस ने शंकर की निशानदेही पर उक्त चारों को भी पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




