दूल्हा व बराती को बनाया बंधक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध . दूल्हा विक्षिप्त है जान कर परिजन हुए आक्रोशित मामला महगामा के ऊर्जानगर का दूल्हा सरैयाहाट प्रखंड का रहने वाला महगामा : महगामा के ऊर्जानगर शादी के मंडप पर दूल्हा के विक्षिप्त जैसा व्यवहार करने पर लड़की पक्ष ने हंगामा कर दिया. इसके बादी लड़की की लड़के से लड़की की शादी करने से मना […]
विज्ञापन
विरोध . दूल्हा विक्षिप्त है जान कर परिजन हुए आक्रोशित
मामला महगामा के ऊर्जानगर का
दूल्हा सरैयाहाट प्रखंड का रहने वाला
महगामा : महगामा के ऊर्जानगर शादी के मंडप पर दूल्हा के विक्षिप्त जैसा व्यवहार करने पर लड़की पक्ष ने हंगामा कर दिया. इसके बादी लड़की की लड़के से लड़की की शादी करने से मना करते हुए सभी बरातियों को बंधक बना लिया. लगभग 24 घंटे तक बरातियों को बंधक बनाये रखा. इसके बाद समझौता होने के बाद विवाद शांत हुआ. दूल्हा पक्ष दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड का था. कैलाश भगत का पुत्र श्यामदेव भगत दूल्हा बना था. उसकी शादी महगामा की मसोमात आशा देवी की पुत्री के साथ तय हुई थी. तय तिथि पर आशा के घर बरात पहुंची.
लड़का शादी के मंडप पर बैठा. इसी दौरान वह पागलों जैसा हरकत करने लगा. इसको लेकर लड़की पक्ष ने पूछताछ की, तो मामले का भंडाफोड़ हो गया. पता चला की लड़का विक्षिप्त है. इस पर लड़की पक्ष ने पहले लड़की की शादी करनेसे मना कर दिया. और सभी बराती को बंधक बना लिया. लड़की पक्ष लड़का पक्ष पर दहेज की रकम लौटाने का दबाव बनाया. लगभग 24 घंटे तक सभी को बंधक बनाये रखा. इसके बाद समझौता होने पर बरातियों को छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




