कटहलडीह से जुड़े है विमल के तार

Published at :14 Jul 2016 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
कटहलडीह से जुड़े है विमल के तार

कटहलडीह नक्सली घटना में विमल के मौजूद होने की खुफिया विभाग को मिले थे पर्याप्त साक्ष्य -गिरोह का सक्रिय सदस्य था विमल गोड्डा : दुमका में एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या मामले में पकड़ाया विमल का संबंध सुंदरपहाड़ी के कटहलडीह नक्सली घटना से है. कटहलडीह में ही पिछले साल 11 अक्तूबर माह में पुलिस व […]

विज्ञापन

कटहलडीह नक्सली घटना में विमल के मौजूद होने की खुफिया विभाग को मिले थे पर्याप्त साक्ष्य

-गिरोह का सक्रिय सदस्य था विमल
गोड्डा : दुमका में एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या मामले में पकड़ाया विमल का संबंध सुंदरपहाड़ी के कटहलडीह नक्सली घटना से है. कटहलडीह में ही पिछले साल 11 अक्तूबर माह में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक जिला पुलिस बल के जवान व एक एसएसबी के जवान की मौत हो गयी थी. इसके बाद ही से ही सुंदरपहाड़ी का कटहलडीह गांव चर्चा में आया था. नक्सली घटना के बाद घटनास्थल पर सर्च अभियान में पुलिस व खुफिया एजेंसियों को घरों से नक्सलियों द्वारा हाथ से लिए गये गये परचे व नामों का जिक्र किया गया था.
जिसको गुप्तचर विभाग ने बरामद किया था. इसमें भी विमल का नाम था. विमल ग्रुप का सक्रिय सदस्य था. यहां तक की सदस्यों द्वारा विमल को अलग नामों से जाना जाता था. विमल सहित सदस्यों को गिरोह में संतरी ड्यूटी का काम भी मिलता था. विमल को दो घंटे की संतरी ड्यूटी दिये जाने का जिक्र कागज में किया गया है. विमल के अलावे ग्रुप में राज दा, संतोष जी, अग्नि दा, संजय ढिबीलाल, बानी व राज दा आदि के नाम भी हैं. पुलिस व खुफिया विभाग इस बात की आशंका जाहिर की गयी थी कि घटना के समय स्वयं विमल भी मौजूद था. विमल का उस क्षेत्र में आना-जाना था. वह सक्रिय सदस्य है. पुलिस भी इस बात को मानती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola