गोड्डा में दशरथ, सुरेश और दीपक को मिली तैयारी की जिम्मेवारी

Published at :24 Jun 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा में दशरथ, सुरेश और दीपक को मिली तैयारी की जिम्मेवारी

26 को देवघर में आजसू का प्रमंडल स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह रांची /गोड्डा : आजसू पार्टी का प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह 26 जून को देवघर में आयोजित किया गया है़ समारोह में संथाल परगना प्रमंडल के सभी छह जिले साहिबगंज, पाकुड, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा और देवघर के सभी 50 प्रखंडों के प्रतिनिधि शामिल […]

विज्ञापन

26 को देवघर में आजसू का प्रमंडल स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह

रांची /गोड्डा : आजसू पार्टी का प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह 26 जून को देवघर में आयोजित किया गया है़ समारोह में संथाल परगना प्रमंडल के सभी छह जिले साहिबगंज, पाकुड, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा और देवघर के सभी 50 प्रखंडों के प्रतिनिधि शामिल होंगे़ कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे़ पार्टी नेता उमाकांत रजक, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत सहित कई केंद्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे़
पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि महाधिवेशन के पूर्व सभी सांगठनिक इकाई ग्राम, पंचायत, प्रखंड एवं जिलास्तरीय सम्मेलन आयोजित कर समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया है़ महाधिवेशन में सहयोगी संगठन बुद्धिजीवी मंच, छात्र संघ, महिला संघ, किसान संघ, अधिवक्ता संघ एवं आजसू पार्टी के करीब एक लाख पदाधिकारी प्रतिनिधि खुले सत्र में भाग लेंगे़ संताल परगना प्रमंडल स्तरीय बैठक में इसकी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया जायेगा़
समारोह को सफल बनाने के लिए साहिबगंज में तुरानंद पांडे एवं केदार महतो, दुमका में जोनाथन टुडू एवं अजय कुमार सिंह, पाकुड़ में विक्रम कुमार सिंह एवं अख्तर आलम, जामताड़ा में राजेश महतो एवं जोवारानी पाल, देवघर में राजा साहनी एवं महेश राय, गोड्डा में दशरथ महतो, सुरेश महतो और दीपक मंडल को जिम्मेवारी दी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola