DigiLocker पर मिलेगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, एक क्लिक में पाएं मार्कशीट

Published by :Ravi Mallick
Published at :22 Apr 2026 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
Uttarakhand Board Result 2026

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. इस बार आप अपना रिजल्ट सिर्फ वेबसाइट पर ही नहीं बल्कि DigiLocker पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं. यानी अब मार्कशीट पाने के लिए इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं है. बस एक क्लिक में आपकी डिजिटल मार्कशीट आपके सामने होगी.

विज्ञापन

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) की तरफ से बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो जाएगा. छात्रों का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा DigiLocker पर भी जारी होगा. रिजल्ट चेक करने का तरीका यहां देख सकते हैं.

Uttarakhand Board Result 2026: वेबसाइट से ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.

DigiLocker पर ऐसे देखें रिजल्ट

  • अगर आप DigiLocker से रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो तरीका बहुत आसान है.
  • सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं और अपने अकाउंट में लॉगिन करें. अगर अकाउंट नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • लॉगिन करने के बाद ‘SSC Marksheet’ या ‘INTER Marksheet’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब ‘Uttarakhand Board’ से जुड़ा लिंक चुनें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और पास होने का साल यानी 2026 डालें.
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

अगर इंटरनेट स्लो है या वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए अपने मोबाइल से मैसेज बॉक्स खोलें और टाइप करें. UK12 (SPACE) Roll Number और इसे 5676750 पर भेज दें. 10वीं के लिए UK10 (SPACE) Roll Number लिखकर उसी नंबर पर भेजें.

पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board Result 2026) का रिजल्ट 19 अप्रैल सुबह 11 बजे जारी किया गया था. 10वीं में जतिन जोशी और कमल चौहान ने टॉप किया था, जबकि 12वीं में अनुष्का राणा ने पहला स्थान हासिल किया था. खास बात ये रही कि दोनों ही क्लास में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था.

यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट के भी देख सकेंगे ICSE 10वीं का रिजल्ट, जानें क्या है प्रोसेस

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola