‘मेरा खून खौल रहा है, लेकिन मर्यादा में हूं…’, पप्पू यादव के बयान पर भड़कीं श्रेयसी सिंह, मैथिली क्या बोलीं?

Updated:
विज्ञापन
shreyasi singh on pappu yadav

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मैथिली और श्रेयसी सिंह

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के महिलाओं पर दिए बयान को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. भाजपा महिला नेताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए माफी की मांग की है, जबकि बिहार राज्य महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. इस बयान के खिलाफ भाजपा की महिला नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की जा रही है. पप्पू यादव ने महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ’90 प्रतिशत महिलाएं बिना नेताओं के कमरे में जाए राजनीति में नहीं आ सकती हैं.’ उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस बयान को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई और राजनीतिक दलों ने भी इसे मुद्दा बना लिया.

भाजपा महिला नेताओं का विरोध

भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बयान की कड़ी निंदा की. मैथिली ठाकुर ने कहा कि महिलाओं ने अपने संघर्ष और मेहनत से समाज में अपनी पहचान बनाई है. ऐसे बयान न केवल महिलाओं का अपमान करते हैं, बल्कि उनके परिवारों को भी ठेस पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि एक बेटी होने के नाते उन्होंने भी सोचा कि उनके माता-पिता इस बयान को सुनकर क्या महसूस कर रहे होंगे.

‘हमारा खून खौल रहा’- श्रेयसी सिंह

वहीं, पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पप्पू यादव को तुरंत माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा, इस बयान से हमारा खून खौल रहा है, लेकिन हम मर्यादा में रहकर विरोध कर रहे हैं. श्रेयसी सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से भी सवाल किया कि क्या वे इस तरह की भाषा का समर्थन करते हैं.

अन्य नेताओं ने भी जताई नाराजगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अन्य महिला नेताओं ने भी इस बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में, जहां महिलाओं को सम्मान दिया जाता है, वहां इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती. नेताओं ने कहा कि आज महिलाएं राजनीति, खेल, संगीत, शिक्षा और प्रशासन हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में इस तरह के बयान उनकी मेहनत को ठेस पहुंचाते हैं.

महिला आयोग ने भेजा नोटिस

मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार राज्य महिला आयोग ने पप्पू यादव को नोटिस जारी किया है. आयोग ने उनसे तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है.

Also Read: सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक में 22 एजंडों पर मुहर, बिहार में बनेंगे 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन