बालू के अवैध उठाव व पोषण सखी के चयन में अनियमितता का मामला उठा

गोड्डा : मुख्यमंत्री सीधी बात कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुख्यमंंत्री रघुवर दास द्वारा भेजी गयी शिकायतों को लेकर चार मामलों पर सुनवाई करते हुये अविलंब कार्रवाई करने जाने का निर्देश दिया गया है. डीसी अरविंद कुमार को सभी मामलों में सुनवाई करते हुये अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है. सीधी बात कार्यक्रम में […]
गोड्डा : मुख्यमंत्री सीधी बात कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुख्यमंंत्री रघुवर दास द्वारा भेजी गयी शिकायतों को लेकर चार मामलों पर सुनवाई करते हुये अविलंब कार्रवाई करने जाने का निर्देश दिया गया है. डीसी अरविंद कुमार को सभी मामलों में सुनवाई करते हुये अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है. सीधी बात कार्यक्रम में पोड़ैयाहाट के त्रिवेणी नदी से अवैध बालू उठाव को लेकर की गयी शिकायत पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. इसको लेकर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है. बालू उठाव को लेकर मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में शिकायत प्रखंड से की गयी थी.
इसको लेकर ही मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वहीं माल टोला पंदाहा में पोषण सखी बहाली में अनियमितता की शिकायत पर अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जबकि बोआरीजोर प्रखंड के सोनालिका मुर्मू द्वारा जमीन का अतिक्रमण कर कब्रिस्तान बनाने का मामला भी उठाया. इस पर डीसी ने संबंधित आवेदन पर नोटिस भेजने की जानकारी दी.
वहीं ठाकुरगंगटी प्रखंड के जविप्र के अनुज्ञप्तिधारी डीलर भुदेव चंद्र मंडल व उनके पुत्र सुनील चंद्र मंडल के मामले पर हुये शिकायत का निबटारा करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया. इस दौरान एसपी संजीव कुमार, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, डीसीएलआर पवन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




