द्रोपद पंचायत के मुखिया ने दिया धरना

पोड़ैयाहाट : मंगलवार को प्रखंड के द्रोपद पंचायत के मुखिया राजेंद्र दास द्वारा शिक्षा व्यवस्था से नाराज होकर बीआरसी भवन के समीप धरना पर बैठ गये. बताया कि सोमवार को वे विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय को बंद पाया. विद्यालय के शिक्षक अनुपस्थित थे. एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति 2013 में ही जरमुंडी प्रखंड […]
पोड़ैयाहाट : मंगलवार को प्रखंड के द्रोपद पंचायत के मुखिया राजेंद्र दास द्वारा शिक्षा व्यवस्था से नाराज होकर बीआरसी भवन के समीप धरना पर बैठ गये. बताया कि सोमवार को वे विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय को बंद पाया. विद्यालय के शिक्षक अनुपस्थित थे. एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति 2013 में ही जरमुंडी प्रखंड कर दिया गया था.
जिसकी प्रतिनियुक्ति आरडीडी दुमका द्वारा रद्द कर दिया गया. लेकिन उक्त शिक्षक द्वारा अभी तक विद्यालय में योगदान नहीं किया गया है. मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड के बीइइओ कृष्णा दास धरना स्थल पर मुखिया को उचित कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




