कार्यक्रम . जेएनयू प्रकरण पर युवा छात्र संवाद का आयोजन, अखिलेश दास ने कहा

Published at :20 Mar 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यक्रम . जेएनयू प्रकरण पर युवा छात्र संवाद का आयोजन, अखिलेश दास ने कहा

जेएनयू का माहौल िबगाड़ रही सरकार जेएनयू प्रकरण पर राजनीति सरगरमी बढ़ गयी है. देश की हर एक पार्टी मुद्दे पर अपने विचार दे चुकी है. अब प्रकरण को लेकर कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं. जिसमें वर्तमान स्थितियों व चिंताआें पर मंत्रणा हो रही है. कोई इसे साजिश बता रहा है तो कोई […]

विज्ञापन

जेएनयू का माहौल िबगाड़ रही सरकार

जेएनयू प्रकरण पर राजनीति सरगरमी बढ़ गयी है. देश की हर एक पार्टी मुद्दे पर अपने विचार दे चुकी है. अब प्रकरण को लेकर कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं. जिसमें वर्तमान स्थितियों व चिंताआें पर मंत्रणा हो रही है. कोई इसे साजिश बता रहा है तो कोई प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बता रहा है.

गोड्डा : स्थानीय प्लस टू विद्यालय के अनुसूचित जाति छात्रावास में जेएनयू प्रकरण को लेकर धर्म निरपेक्ष लोकतांत्रिक मंच की ओर से छात्र युवा संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अरुण सहाय ने की. जिसमें आदिवासी तथा अनुसूचित जाति के छात्रावास के जर्जर स्थिति,

सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की स्थिति तथा शिक्षकों को मिलने वाले हजारों के वेतनमान के बावजूद शिक्षा के दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए दूसरी तरह निजी संस्थानों में अभिभावकों को पड़ने वाले आर्थिक बोझ का भी मामला उठाया. कहा कि विश्व में प्रख्यात जेएनयू में पढ़ने वाले गरीब छात्रों के स्थल को साजिश के तहत सरकार बरबाद करना चाहती है जो देश के लिए दुर्भाग्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola